Varanasi News: जैतपुरा में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर कुचलकर मैदान में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने युवक का सिर कूंचकर उसकी जान ले ली।
मृतक की पहचान नौशाद (26) के रूप में हुई है। वह बुधवार रात अपने दोस्तों के बुलावे पर घर से निकला था, लेकिन सुबह उसका शव जलालीपुरा चुंगी के पीछे स्थित मैदान में पड़ा मिला।
सुबह जब बच्चे खेलने के लिए मैदान पहुंचे तो उन्होंने शव देखा और शोर मचा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की पुष्टि नौशाद के रूप में हुई।
थोड़ी ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन नौशाद के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी और जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश या दोस्तों से विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.