फिल्म रिलीज से पहले बड़ा झटका, वासु भगनानी ने ठोका 400 करोड़ का केस, मुश्किल में वरुण धवन-डेविड धवन

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज से पहले कानूनी विवाद में घिर गई है।

फिल्म के निर्माता और निर्देशक डेविड धवन की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं, जब जाने-माने निर्माता वासु भगनानी ने 400 करोड़ रुपये का सिविल केस दायर कर दिया।

वासु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रमेश तौरानी, कुमार एस. तौरानी और डेविड धवन को प्रतिवादी बनाया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में कुछ लोकप्रिय गानों का इस्तेमाल बिना वैध अनुमति के किया गया है।

Vasu Bhagnani

क्या है पूरा विवाद?

पूजा एंटरटेनमेंट का आरोप है कि फिल्म के प्रमोशनल मटीरियल और गानों—खासतौर पर ‘चुनरी-चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’—का उपयोग बिना कॉपीराइट अधिकारों के किया गया।

कंपनी का कहना है कि ओरिजिनल ऑडियो-विजुअल राइट्स के अभाव में इन गानों का व्यावसायिक इस्तेमाल कानूनन गलत है।

कोर्ट से क्या मांग?

याचिका में फिल्म के विवादित गानों के इस्तेमाल पर रोक, प्रमोशनल कंटेंट से उन्हें हटाने, यहां तक कि फिल्म के टाइटल में बदलाव की मांग की गई है।

साथ ही 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने की भी मांग की गई है। अदालत ने केस दर्ज करने की अनुमति दे दी है और मामले की सुनवाई जल्द होने की संभावना है।

इसे हालिया समय की बड़ी कॉपीराइट लड़ाइयों में से एक माना जा रहा है।

वहीं, टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सोशल मीडिया के जरिए आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनके पास सभी जरूरी अधिकार मौजूद हैं। कंपनी ने कहा कि वह कानूनी तौर पर अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।

गौरतलब है कि है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इस विवाद का असर फिल्म की रिलीज रणनीति पर पड़ सकता है।

अब सबकी निगाहें अदालत की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

Also Read: Mumbai Indians: क्यों छीनी जा सकती है हार्दिक पंड्या से कप्तानी? सामने आईं 5 बड़ी वजहें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.