उप-राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सितंबर को होगा मतदान

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश में होने वाले उप-राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके लिए 9 सितंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी। उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करने के लिए 21 अगस्त तक का समय दिया गया है।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी को इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी (Returning Officer) बनाया गया है। वहीं, गरिमा जैन और विजय कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी (Assistant Returning Officer) के तौर पर नियुक्त किया गया है।

चुनाव का पूरा कार्यक्रम

नामांकन की आखिरी तारीख: 21 अगस्त

नामांकन पत्रों की जाँच: 22 अगस्त को सुबह 11 बजे

नाम वापस लेने की आखिरी तारीख: 25 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक

मतदान और मतगणना: 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

उम्मीदवारों को अपना नामांकन पत्र संसद भवन के कमरा नंबर RS 28 में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा कराना होगा। हर उम्मीदवार को अपने नामांकन पत्र के साथ वोटर लिस्ट की प्रमाणित कॉपी और 15,000 रुपये की जमानत राशि भी जमा करनी होगी। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो 9 सितंबर को मतदान होगा, जिसके बाद उसी दिन नतीजे भी आ जाएँगे।

Also Read: मुकेश अंबानी ने सरकारी खजाने में 2.10 लाख करोड़ रुपये जमा किए

Get real time updates directly on you device, subscribe now.