उपराष्ट्रपति चुनाव: राधाकृष्णन के नामांकन में दिखेगी NDA की एकजुटता, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

Sandesh Wahak Digital Desk: एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।

नामांकन की प्रक्रिया

सीपी राधाकृष्णन ने कुल चार सेट में अपना नामांकन पत्र भरा। हर सेट पर 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक सांसदों के हस्ताक्षर थे। इनमें से एक सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पहले प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए। बाकी तीन सेट में भी केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए के सांसदों के हस्ताक्षर शामिल हैं।

तो दूसरी ओर इंडिया ब्लॉक ने भी उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को हुई विपक्षी दलों की बैठक में तेलंगाना के बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर मुहर लगी। सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज और गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं और 2011 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए। वह 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल इस प्रकार है:

नामांकन की अंतिम तारीख: 21 अगस्त, 2025

नामांकन पत्रों की जाँच: 22 अगस्त, 2025

नाम वापसी की अंतिम तारीख: 25 अगस्त, 2025

मतदान और मतगणना (यदि आवश्यक हो): 9 सितंबर, 2025

एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सांसदों से समर्थन जुटा रहे हैं।

 

Also Read: मऊ उपचुनाव से पहले मतदाता सूची पर बवाल, अखिलेश बोले- मतदाताओं के मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाए सरकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.