VIDEO: ‘तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा…’, IPL में अभिषेक-दिग्वेश की लड़ाई रोकने खुद राजीव शुक्ला को आना पड़ा
IPL 2025: राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2025 के एक हाई-स्कोरिंग मुकाबलें में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया है.

इस हार के साथ ही लखनऊ के प्लेऑफ की उम्मीद भी समाप्त हो गई है. वहीं, इस मैच में ऐसा कुछ हुआ जिसने विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल, मैच के बीच LSG के स्पिनर दिग्वेश राठी और SRH के ओपनर अभीषेक शर्मा आपस में भिड़ गए.
‘नोटबुक सेलिब्रशन’ बना बवाल की वजह

ड्रामा की शुरुआत तब हुई जब दिग्वेश राठी ने SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद अपनी चर्चित ‘नोटबुक सेलिब्रशन’ किया. अभिषेक जो उस समय 20 गेंदो में 59 रन की तेजतर्रार पारी खेल चुके थे, राठी के इस सेलिब्रशन पर बुरी तरह भड़क उठे.
वायरल हो रहे एक विडियो में अभिषेक, राठी से कहते नजर आ रहे है-‘तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा’, उन्होने गुस्से में राठी को तीखी बातें कह डालीं, जिससे दोनो खिलाड़ियों में गर्मा-गर्मी शुरू हो गई.
मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर्स और खिलाड़ियों को बीच-बचाव करके उन्हें शांत कराना पड़ा. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दिग्वेश का यह सेलिब्रेशन विवादो में न रहा हो.
BCCI पहले भी इस ‘नोटबुक सेलिब्रशन’ को अनुशासनहीन मानते हुए दो बार उनपर फाइन लगा चुकी है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद जब दोनो टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे. तब LSG के असिस्टेंट कोच विजय दहिया ने अभिषेक को रोका और उनसे बात करने लगे.

बात इतनी बिगड़ गई कि दहिया ने अभिषेक को पीछे से आकर ‘थप्पड़’ जड़ दिया. यह दृश्य कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.

इस घटना से माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को दखल देना पड़ा. उन्होनें दोनो खिलाड़ियों से बातचीत कर मामला शांत करवाया और बाद में कहा, ‘अब सब कुछ ठीक है.’
अभिषेक शर्मा बोले- ‘अब सब ठीक है’

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में अभिषेक शर्मा ने इस विवाद पर बात करते हुए कहा, ‘मैच के बाद हमने आपस में बात की और अब सब ठीक है.’
अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए उन्होनें कहा, ‘अगर हम पहले बल्लेबाजी करते तो मेरी स्ट्रेटजी कुछ और होती, लेकिन 200 से ऊपर के स्कोर का पीछा करते हुए हमारी योजना स्पष्ट थी, पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत.
मैं बस खुद को व्यक्त करना चाहता था और जब मैं अच्छा करता हूं, तो टीम का भी फायदा होता है. मेरा यह अप्रोच इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रहा है. बस खुद को एक्सप्रेस करना और बॉल को अच्छे से प्लेस करना.
आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा इस सीजन में SRH के टॉप रन स्कोरर रहे हैं. उन्होनें 11 पारियों में 192.26 के स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 141 रहा है.
Also Read: UP News: IPL मुकाबले से पहले CM योगी से मिले गेंदबाज मोहम्मद शमी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

