Lucknow News: कार में बैठाकर छात्र पर बरसाये थप्पड़, एमिटी यूनिवर्सिटी में मारपीट का वीडियो वायरल
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर हुई मारपीट का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर एक लड़की और उसके साथियों ने एक छात्र को बेरहमी से पीटा।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक लड़की और एक लड़का मिलकर पीड़ित छात्र को लगातार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वीडियो बना रहे एक अन्य आरोपी ने पीड़ित को चेहरे से हाथ हटाने के लिए भी कहा, जिसके बाद थप्पड़ों की बौछार जारी रही। महज डेढ़ मिनट के इस वीडियो में पीड़ित छात्र को 26 थप्पड़ मारे गए हैं। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के साथ जमकर गालीगलौज भी की।
जानकारी के मुताबिक, मारपीट करने वाले और पीड़ित छात्र, सभी यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट हैं। यह घटना कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। वीडियो वायरल होने के बाद, चिनहट थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच को लेकर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने बताई सरकार की मंशा

