जेल में बंद Anant Singh का अस्पताल में सिगरेट पीते वीडियो हुआ वायरल
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। अक्सर अपने बयानों और अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अनंत सिंह इस बार एक वायरल वीडियो की वजह से सवालों में घिर गए हैं। इस वीडियो में वह अस्पताल परिसर में सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि अनंत सिंह (Anant Singh) इस समय दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।
जेल में बंद हैं Anant Singh
आपको बताते चलें कि, जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। बीते दो दिनों से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनंत सिंह (Anant Singh) पुलिस की मौजूदगी में दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास समर्थक भी नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वह सिगरेट पीते हुए चलते हैं और फिर लिफ्ट में प्रवेश करते हुए दिखते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल का बताया जा रहा है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना लिया है और नीतीश सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
"नायक नहीं खलनायक है तू…"
सुशासन को धुएं में उड़ाता हुआ अनंत सिंह!नीतीश जी का दुलारा खलनायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए रीलबाजी कर रहे है!
pic.twitter.com/wQrpEVhAZY— Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) January 18, 2026
RJD का नीतीश सरकार पर हमला
आपको बताते चलें कि, अनंत सिंह (Anant Singh) बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी काफी चर्चा में रहे थे। उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में वह जेल भेजे गए थे। इसके बावजूद उन्होंने जेल के अंदर से ही चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। अनंत सिंह (Anant Singh) ने अपने प्रतिद्वंदी को 28 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
वहीं अब, अनंत सिंह (Anant Singh) का सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने जेडीयू और नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि नायक नहीं खलनायक है तू, सुशासन को धुएं में उड़ाता हुआ अनंत सिंह। उन्होंने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनका दुलारा विधायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए रीलबाजी कर रहा है।
आगे क्या होगी कार्रवाई?
RJD ने यह भी दावा किया कि अनंत सिंह नियमित जांच के लिए आईजीआईएमएस अस्पताल जाते हैं। लेकिन इस बार सामने आए सिगरेट पीने के वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन या सरकार की ओर से कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
Also Read: सिद्धार्थनगर: 6.24 करोड़ से होगा उसका-धर्मसिंहवा मार्ग का कायाकल्प, विधायक ने दी सौगात

