Vijay Hazare Trophy Prize Money: BCCI ने 3 गुना से ज्यादा बढ़ाई इनामी राशि, विदर्भ को खिताब जीतने पर मिला इतना पैसा
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: विदर्भ क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब विदर्भ इस प्रतिष्ठित घरेलू वनडे टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है।
फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप की मौजूदा चैंपियन विदर्भ के लिए यह सीजन और भी यादगार बन गया।
विदर्भ की यह जीत ऐसे समय में आई है, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) घरेलू टूर्नामेंटों की इनामी राशि में बड़ा इजाफा कर चुका है।
अप्रैल 2023 में BCCI ने घरेलू क्रिकेट को मजबूती देने के उद्देश्य से प्राइज मनी में भारी बढ़ोतरी की थी। उस समय बोर्ड के तत्कालीन सचिव जय शाह ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

संशोधन से पहले विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली टीम को 30 लाख रुपये मिलते थे। हालांकि, अप्रैल 2023 के बाद इस इनामी राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया, यानी तीन गुना से भी ज्यादा की बढ़ोतरी।
वहीं, रनर-अप टीम की प्राइज मनी भी 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई।
इस नए प्राइज मनी स्ट्रक्चर के तहत विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की चैंपियन विदर्भ को 1 करोड़ रुपये की राशि मिली है। वहीं, फाइनल में उपविजेता रही सौराष्ट्र की टीम को 50 लाख रुपये का इनाम दिया गया।
घरेलू क्रिकेट में बढ़ती इनामी राशि को खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्रोत्साहन माना जा रहा है, जिससे भविष्य में प्रतियोगिता और प्रदर्शन दोनों का स्तर और ऊंचा होने की उम्मीद है।
Also Read: शतकवीर विराट की जंग गई बेकार, न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती ODI सीरीज
Get real time updates directly on you device, subscribe now.