Vijay Hazare Trophy: रन मशीन से ‘रिकॉर्ड ब्रेकिंग मशीन’ बने किंग कोहली, लिस्ट-A क्रिकेट में रचा विश्व रिकॉर्ड
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपने नाम के आगे नया रिकॉर्ड जोड़ दिया है।
26 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ खेलते हुए विराट ने 77 रनों की अहम पारी खेली और दिल्ली को 7 रनों की करीबी जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
इस पारी के साथ ही विराट ने लिस्ट-A क्रिकेट में एक नया विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
विराट कोहली अब लिस्ट-A क्रिकेट में कम से कम 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल बेवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट ने लिस्ट-A क्रिकेट की 331 पारियों में 57.87 के औसत से 16,207 रन बनाए हैं, जबकि माइकल बेवन ने 57.86 के औसत से 15,103 रन बनाए थे।
गुजरात के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 77 रन बनाए। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में उन्होंने 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जो उनके लिस्ट-A करियर का 58वां शतक रहा।
37 साल की उम्र में भी विराट कोहली का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 6 लिस्ट-A मुकाबलों में उन्होंने 146 के जबरदस्त औसत से 584 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं, जो उनकी निरंतरता और फिटनेस का साफ सबूत है।
फिलहाल केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे विराट कोहली 2025 में 50 ओवर फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने इस साल 13 पारियों में 65.10 के शानदार औसत से 651 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 3 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में विराट पहले स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 650 रनों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
नतीजा साफ है—विराट कोहली अब सिर्फ ‘रन मशीन’ नहीं, बल्कि ‘रिकॉर्ड ब्रेकिंग मशीन’ बन चुके हैं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.