श्री श्री रविशंकर की भूमिका में दिखेंगे विक्रांत मैसी, फिल्म ‘व्हाइट’ से होगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा धमाका

Sandesh Wahak Digital Desk: ’12वीं फेल’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी दमदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी अब एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन ने अपने अपकमिंग इंटरनेशनल प्रोजेक्ट ‘व्हाइट’ की घोषणा कर दी है, जिसमें विक्रांत मैसी आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

कैसी होगी फिल्म ‘व्हाइट’ ?

‘व्हाइट’ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की थ्रिलर फिल्म होगी, जो कोलंबिया में 52 साल तक चले गृहयुद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म इस बात पर प्रकाश डालेगी कि कैसे भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान और शांति के सिद्धांतों ने इस लंबे संघर्ष को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई।

फिल्म की तैयारियां कोलंबिया में जोरों पर चल रही हैं और इसकी शूटिंग जुलाई से शुरू होने वाली है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबरें तब सामने आईं जब विक्रांत मैसी को लंबे बाल और एक नए अवतार में देखा गया, जिससे उनके गहन आध्यात्मिक किरदार की तैयारियों की अटकलें तेज हो गईं।

मोंटू बासी कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

‘व्हाइट’ का निर्देशन कर रहे हैं प्रसिद्ध ऐड फिल्ममेकर मोंटू बासी। इसका सह-निर्माण सिद्धार्थ आनंद, महावीर जैन और पीसक्राफ्ट पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद पहले ‘पठान’, ‘वॉर’ और ‘फाइटर’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जबकि महावीर जैन ‘ऊंचाई’ और ‘नागजिला’ जैसे प्रेरणादायक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं।

फिल्म ‘व्हाइट’ से खुलेंगे कई राज़

बता दे, ‘व्हाइट’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि यह शांति और मानवता की एक अनकही कहानी है, जिसे वैश्विक दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की जा रही है। विक्रांत मैसी की संजीदा एक्टिंग और इस प्रेरणादायक कहानी का मेल ‘व्हाइट’ को एक ऐतिहासिक सिनेमा में बदल सकता है, जो भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Also Read: बड़े पर्दे पर जीवंत होगी शाह बानो की लड़ाई, यामी गौतम और इमरान हाशमी निभाएंगे मुख्य भूमिका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.