फिलिस्तीन को लेकर इटली में हिंसक प्रदर्शन, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को हटाने की मांग

Sandesh Wahak Digital Desk: फ्रांस ने औपचारिक रूप से फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र की मिडिल ईस्ट शांति प्रक्रिया की बैठक के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने की। पिछले 36 घंटों में ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल जैसे देशों ने भी फिलिस्तीन को मान्यता दी है, जिससे इस मुद्दे पर वैश्विक समर्थन बढ़ रहा है।

हालांकि, इजरायल, अमेरिका और इटली ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। इसी वजह से इटली में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

मिलान और रोम में हिंसा, ट्रेनें और पोर्ट बंद

इटली के मिलान शहर में सैकड़ों फिलिस्तीन समर्थकों ने काले कपड़े पहनकर सेंट्रल ट्रेन स्टेशन में धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर स्मोक बम, बोतलें और पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पूरे स्टेशन में तोड़फोड़ और आगजनी की, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

हिंसक प्रदर्शन के बाद इटली में ट्रेनें रोक दी गईं और पोर्ट भी बंद कर दिए गए। पुलिस ने रोम और मिलान में 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जबकि 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने साफ कर दिया है कि वे किसी दबाव में आकर फिलिस्तीन को मान्यता नहीं देंगी।

Also Read: अमेरिका ने भारत को बताया अत्यंत महत्वपूर्ण, विदेश मंत्री जयशंकर और मार्को रूबियो की हुई मुलाकात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.