यूपी में जल शक्ति मंत्री के बेटे को VIP प्रोटोकॉल, बवाल के बाद हटाए गए निजी सचिव
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पत्र, सीएम योगी ने जताई नाराज़गी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे को वीआईपी प्रोटोकॉल दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ गया है। मंत्री के निजी सचिव आनंद कुमार को इस मामले में प्रोटोकॉल का पत्र जारी करने के आरोप में हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम एक बैठक में इस मामले पर कड़ी नाराज़गी जताई थी।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल, 14 अगस्त को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निजी सचिव आनंद कुमार ने जालौन के डीएम और एसपी को एक पत्र भेजा था। इस पत्र में मंत्री के बेटे अभिषेक सिंह को 15 अगस्त के कार्यक्रम में वीआईपी प्रोटोकॉल देने के लिए कहा गया था। पत्र में अभिषेक सिंह के साथ चलने वाली गाड़ियों और उनके निजी स्टाफ का भी ब्योरा था। जैसे ही यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया। आम लोगों ने भी सवाल उठाए कि एक मंत्री के बेटे के लिए सरकारी प्रोटोकॉल क्यों जारी किया गया। इस घटना के बाद बीजेपी नेतृत्व ने भी अपनी नाराज़गी जाहिर की। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक मंत्री की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Also Read: Azamgarh News: एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया एनकाउंटर में ढेर, STF ने की कार्रवाई

