विराट कोहली बने सबसे बड़े ब्रांड, कमाई के मामले में सचिन और धोनी को भी छोड़ा पीछे

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मैदान के बाहर भी वह ‘किंग’ हैं।

भले ही वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन ब्रांड वैल्यू और कमाई के मामले में वह आज भी सबसे आगे हैं।

‘क्रोल सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2024’ के मुताबिक, कोहली की ब्रांड वैल्यू अब 231.1 मिलियन डॉलर (करीब 2048 करोड़ रुपये) पहुंच चुकी है।

इस रिपोर्ट में उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

Virat Kohli Net Worth

कोहली टॉप पर, रणवीर और शाहरुख पीछे

रिपोर्ट में भारत के टॉप-25 सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू रखने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की गई है। इसमें विराट कोहली पहले स्थान पर हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 170.7 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे और शाहरुख खान 145.7 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, 116.4 मिलियन डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे नंबर पर सबसे मूल्यवान महिला सेलेब्रिटी बनी हुई हैं।

सचिन और धोनी भी टॉप-10 में

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की ब्रांड वैल्यू में भी इजाफा हुआ है। 2023 में आठवें स्थान पर रहे सचिन इस बार टॉप-5 में पहुंच गए हैं, और उनकी ब्रांड वैल्यू 112.2 मिलियन डॉलर (करीब 994 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

वहीं, एमएस धोनी अब भी टॉप-10 सेलेब्रिटी में शुमार हैं, हालांकि उनकी ब्रांड वैल्यू पहले के मुकाबले स्थिर बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर भी कोहली का दबदबा

‘क्रोल’ के मैनेजिंग डायरेक्टर उमाकांत पाणिग्रही के मुताबिक, विराट कोहली अब सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं बल्कि एक मजबूत ब्रांड बन चुके हैं।

कोहली के पास करीब 38.7 करोड़ सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें विज्ञापनदाताओं के लिए और भी आकर्षक बनाता है।

पाणिग्रही ने बताया कि कोहली की प्रति विज्ञापन फीस 10 से 11 करोड़ रुपये के बीच है। हालांकि, 2023 के मुकाबले 2024 में इस फीस में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। वहीं सचिन तेंदुलकर के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बॉलीवुड बनाम क्रिकेट: ब्रांड वैल्यू में कौन आगे?

  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत की टॉप-25 सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यू का 65% हिस्सा बॉलीवुड सितारों के पास है।

  • जबकि 28.4% हिस्सा खेल जगत की हस्तियों के पास है।

इसमें भी विराट कोहली अकेले ही उस हिस्से का बड़ा हिस्सा संभालते हैं, जो उनकी ब्रांड पावर को दर्शाता है।

सिर्फ क्रिकेटर नहीं, एक कामयाब ब्रांड

टेस्ट और टी20I से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता, ब्रांड अपील और कमाई में कोई कमी नहीं आई है।

मैदान से बाहर भी कोहली ने खुद को एक स्मार्ट ब्रांड और सफल बिज़नेसमैन के तौर पर स्थापित किया है।

Also Read: Asia Cup 2025: देर आए-दुरुस्त आए… कोहली के बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.