Lucknow News: संभल मामले पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, दिवंगत सपा नेता का पुतला फूंका

Lucknow News: संभल हिंसा पर आई न्यायिक जाँच रिपोर्ट के बाद लखनऊ में शुक्रवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने सनातन मार्च निकाला। इस दौरान संगठन ने दिवंगत समाजवादी पार्टी से सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क का पुतला फूँककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने भारत माता की जय और विश्व हिंदू रक्षा परिषद ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए।

Vishwa Hindu Raksha Parishad

संभल में हिंदुओं की घटती आबादी एक बड़ी साज़िश

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि न्यायिक रिपोर्ट में संभल में हिंदुओं की घटती संख्या का उल्लेख यह साबित करता है कि यह एक इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साज़िश है। उन्होंने आरोप लगाया कि संभल की डेमोग्राफी को जान-बूझकर बदला जा रहा है।

राय ने कहा, इस रिपोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। यह सीधे तौर पर सनातन धर्म के खिलाफ एक बड़ी साज़िश है। उन्होंने माँग की कि रिपोर्ट सामने आने के बाद बर्क परिवार पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे, जिनमें हिमांशु धवल, जाफर नकवी, कुलदीप मिश्रा और सत्या पांडे जैसे प्रमुख नाम मौजूद थे।

Also Read: मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे पहुँचे मुंबई, आजाद मैदान में आज से करेंगे अनशन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.