हार्ट से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक के मरीजों के लिए Vitamin C है असरदार दवा
Sandesh Wahak Digital Desk: विटामिन सी (Vitamin C) एक ऐसा पोषक तत्व है जिसकी शरीर को रोजाना जरूरत होती है। यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और शरीर को इंफेक्शन व बीमारियों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाता है। विटामिन सी की मदद से शरीर फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचता है, कोलेजन बनाता है और ऑक्सीडेटिव तनाव व सूजन को कम करता है। यही कारण है कि इसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाला सबसे प्रभावी विटामिन माना जाता है। नेशनल हेल्थ सर्विस (यूके) के मुताबिक 19 से 64 साल के लोगों को रोजाना लगभग 40 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है। इसे पूरा करने के लिए खानपान में उन फलों और सब्जियों को शामिल करना जरूरी है जिनमें यह प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।
किन बीमारियों में है असरदार?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विटामिन सी कई बीमारियों में लाभ पहुंचाता है, खासकर उन स्थितियों में जहां शरीर को अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत होती है। सर्दी और जुकाम की स्थिति में भी यह तेजी से राहत दिलाने में मदद करता है। हालांकि विटामिन सी सीधे सर्दी-जुकाम को ठीक नहीं करता, लेकिन यह इम्यून सिस्टम को इतना मजबूत बना देता है कि शरीर इंफेक्शन से जल्दी लड़ सके। रिसर्च में पाया गया है कि रोजाना 250 मिलीग्राम से 1 ग्राम विटामिन सी लेने से सर्दी-जुकाम होने का खतरा कम किया जा सकता है। अगर लक्षण शुरू होने से पहले इसका सेवन किया जाए तो युवा इससे लगभग 8 प्रतिशत और बच्चे 14 प्रतिशत तक जल्दी ठीक हो सकते हैं। यह फायदा इसी वजह से मिलता है कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पहले से तैयार रहती है।
हार्ट हेल्थ के लिए भी विटामिन सी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में सूजन को कम करता है, रक्त वाहिकाओं को हेल्दी बनाता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट के रूप में यह फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं की रक्षा करता है और वेसेल वॉल को नुकसान से बचाता है। इन प्रक्रियाओं के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है और दिल की कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है। आज की लाइफस्टाइल में जहां तनाव और गलत खानपान से हार्ट की समस्याएं बढ़ रही हैं, वहां विटामिन सी का नियमित सेवन सुरक्षा कवच जैसा काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है। यह रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करता है और मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है, जिससे ब्लड वेसेल्स को राहत मिलती है। विटामिन सी नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाता है, जिससे रक्त वाहिकाएं चौड़ी होती हैं और खून का प्रवाह सही तरीके से बना रहता है। इसका असर सीधे ब्लड प्रेशर पर होता है और हाई बीपी की समस्या को काबू में रखने में मदद मिलती है।
कौन है प्राकृतिक स्रोत?
दरअसल विटामिन सी को पूरा करने के लिए आहार में कई प्राकृतिक स्रोत मौजूद हैं। खट्टे फल जैसे संतरा, मौसंबी और नींबू इसके बेहतरीन स्रोत हैं। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी, बैरीज, ब्लैककरंट, ब्रोकोली, आंवला, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, मिर्च और आलू में भी विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। रोजाना की डाइट में इन चीजों को शामिल करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी मिल सकता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत रहती है और शरीर कई बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
Also Read: Varanasi News: BHU में शिक्षा सागर पब्लिकेशन हाउस का भव्य उद्घाटन, शैक्षणिक जगत में बढ़ी नई ऊर्जा

