सिद्धार्थनगर में मतदाता जागरूकता अभियान, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने किया जागरूक

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जनसंपर्क कर मतदाताओं को जागरूक किया।

जागरूकता और अपील

यह अभियान विधानसभा कपिलवस्तु के अंतर्गत मंडल उसका बाजार में मनखाही बूथ संख्या 464, 485 और 486 पर संचालित किया गया। जिलाध्यक्ष ने मतदाताओं से 11 दिसंबर से पूर्व मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और त्रुटियों को सुधारने के लिए आग्रह किया। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रक्रिया में अपना सहयोग प्रदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल, मंडल अध्यक्ष उसका राकेश आर्य, पूर्व जिप. सदस्य राजाराम लोधी, जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय और बूथ अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : जाकिर खान

 

Also Read: सिद्धार्थनगर: 336 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और सहायक उपकरण वितरित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.