भारत के नए उपराष्ट्रपति के लिए मतदान शुरू, पीएम मोदी ने डाला पहला वोट
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के नए उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए आज, मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अपना वोट डाला और उसके बाद वह संसद भवन से रवाना हो गए।
इस बीच, उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है। दोनों पार्टियों ने घोषणा की है कि वे किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगी। बीआरएस के राज्यसभा में 4 और बीजेडी के 7 सांसद हैं, जिससे दोनों पार्टियों के इस फैसले का चुनाव के नतीजों पर असर पड़ सकता है।
गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मुख्य मुकाबला दो उम्मीदवारों के बीच है। एनडीए की तरफ से सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार हैं। शाम 6 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
Also Read: बी. सुदर्शन रेड्डी और लालू यादव की मुलाकात पर विवाद, पूर्व न्यायधीशों ने जताई आपत्ति

