बिहार चुनाव के अंतिम चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। आज प्रदेश के 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आँकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक इन 122 सीटों पर कुल 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

आयोग के शुरुआती आँकड़ों के मुताबिक, इस चरण में अब तक सबसे अधिक मतदान गया जिले में दर्ज किया गया है, जहाँ सुबह 9 बजे तक 15.97 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और लोग लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत में और तेज़ी आएगी।

Also Read: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट, अरुण जेटली स्टेडियम में बढ़ाई गई सुरक्षा, रणजी मैच पर मंडराया खतरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.