वॉर 2 को नहीं मिला दर्शकों का प्यार, अफवाहों पर बोले डिस्ट्रीब्यूटर नागा वामसी – “कम से कम 15 साल और रहूंगा इंडस्ट्री में”

Sandesh Wahak Digital Desk: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। फिल्म को लेकर दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों में बड़ी उम्मीदें थीं। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन और यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस बिग-बजट फिल्म में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। करीब 300–400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग तो की, लेकिन उम्मीद के मुताबिक करिश्मा नहीं दिखा पाई।

तेलुगू बेल्ट में फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी धीमी रही। इसी बीच खबरें फैलने लगीं कि फिल्म के तेलुगू डिस्ट्रीब्यूटर नागा वामसी फिल्म की नाकामी से इतने निराश हो गए हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में दावा किया गया कि वामसी अब फिल्मों से दूरी बना रहे हैं।

उन्होंने अपनी X (ट्विटर) पोस्ट में लिखा 

हालांकि, नागा वामसी ने इन सभी अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने अपनी X (ट्विटर) पोस्ट में लिखा –
“ऐसा लग रहा है कि आप लोग मुझे बहुत मिस कर रहे हैं… वामसी ये, वामसी वो वाली खूब चर्चाएं चल रही हैं। कोई बात नहीं, X पर अच्छे लेखकों की कमी नहीं है। लेकिन माफ करना दोस्तों, आपको निराश करना पड़ेगा क्योंकि अभी मेरा इंडस्ट्री छोड़ने का समय नहीं आया है। कम से कम और 10–15 साल मैं सिनेमा में रहूंगा। सिनेमा में… सिर्फ सिनेमा के लिए, हमेशा। आप सबसे हमारी अगली फिल्म MassJathara में जल्दी ही मुलाकात होगी।”

200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है

फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। जहां कुछ ने फिल्म की एक्शन सीक्वेंस और स्टार कास्ट की तारीफ की, वहीं कई दर्शकों को इसकी कहानी उतनी प्रभावित नहीं कर पाई। फिलहाल, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।

यानी साफ है कि वॉर 2 ने उम्मीदों के मुताबिक धमाल तो नहीं मचाया, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर नागा वामसी का इंडस्ट्री छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। वो आगे भी बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों से जुड़ते रहेंगे।

Also Read: Varanasi Crime News: दिनदहाड़े कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुए हमलावर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.