वॉर-2 का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज, ऋतिक-कियारा की केमिस्ट्री ने जीता दिल
Sandesh Wahak Digital Desk: सुपरस्टार ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवां जावां’ गुरुवार को रिलीज हो गया है। इस गाने में ऋतिक और कियारा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।
करीब 4 मिनट के इस रोमांटिक गाने में ऋतिक और कियारा एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए और बेहतरीन डांस स्टेप्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कियारा का गोल्डन लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने दी आवाज
इस गाने को ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ के सुपरहिट गाने ‘केसरिया’ की टीम ने अपने सुरों से सजाया है। गाने को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि संगीत प्रीतम का है और गीत अभिजीत भट्टाचार्य ने लिखे हैं। रिलीज के एक घंटे के भीतर ही इस गाने को यूट्यूब पर 284,855 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
गाने को यूट्यूब पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘आवां जावां’ के प्यार और म्यूजिक को महसूस करें, बीट्स पर झूमें, क्योंकि आज हमारी फेवरेट कियारा आडवाणी का बर्थडे है। गाना अब रिलीज हो चुका है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने को शेयर करते हुए लिखा, एक समय कबीर के पास उम्मीद, खुशी और प्यार था। ‘आवां जावां’ सॉन्ग रिलीज हो गया है।
‘वॉर 2’ 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। मेकर्स ने इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत के डॉल्बी सिनेमा केंद्रों के साथ-साथ दुनिया भर में रिलीज करने की योजना बनाई है।
Also Read: Saiyaara Box Office Collection: ‘सैयारा’ बनी 100 साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म

