हम पहले से बहुत नरम हैं, अब सख्त होने की जरूरत: Akhilesh Yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ‘नरम हिंदुत्व’ को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, हम लोग पहले से ही बहुत नरम हैं, बस अब सख्त होने की जरूरत है।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Sandesh Wahak Digital Desk: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ‘नरम हिंदुत्व’ को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, हम लोग पहले से ही बहुत नरम हैं, बस अब सख्त होने की जरूरत है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने नया शब्द ईजाद किया है और यह कह रहे हैं कि लगता है कि आप (सपा) ‘नरम हिंदुत्व’ (soft hinduism) के रास्ते पर जा रहे हैं। हम लोग पहले से ही बहुत ‘नरम’ हैं, बस अब ‘सख्त’ होने की जरूरत है।
हाल ही में भाजपा के ‘टिफिन पर चर्चा’ कार्यक्रम पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा, हम और आप यहां पर 48 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में बैठे हैं और भाजपा के लोग अपना टिफिन खोलकर खाना खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से आए कार्यकर्ताओं ने गर्मी की परवाह नहीं की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार झूठ बोलकर वोट हथियाने का काम कर रही है, लेकिन जो वादे उसन किए वे आज तक पूरे नहीं हुए।
Akhilesh Yadav ने पुलिस के मुठभेड़ को बताया फर्जी
इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, सरकार 14000 पुलिस मुठभेड़ का जो दावा करती है, वे सब फर्जी हैं। सच यह है कि पुलिस को खुली छूट दे दी गई है। केवल फर्जी मुठभेड़ के लिए ही नहीं, बल्कि ‘जितना वसूल सकते हो वसूलो’ की भी छूट दी गयी है। जाति आधारित जनगणना का मुद्दा उठाते हुए यादव ने कहा कि आज सरकार चाहे तो टेक्नोलॉजी के माध्यम से कुछ ही महीने के अंदर जातिगत जनगणना (caste census) करा सकती है, लेकिन ये अपने लिए तो गिन लेते हैं, लेकिन किसी योजना के लिए नहीं गिन रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि जब समाजवादियों को मौका मिलेगा, तो जातीय जनगणना कराएंगे। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना होगी तभी सामाजिक न्याय मिलेगा।
Also Read: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- ये इनको शोभा नहीं देता