UP Politics: ‘हमें भी हाउस अरेस्ट…’, अखिलेश यादव ने कहा- ‘जो टायर फेंका वो बुलडोजर का था’

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

Akhilesh Yadav

इस दौरान अखिलेश यादव ने सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के साथ कार्यकर्ता बैठक को लेकर पार्टी के निर्णय और कई बड़े राजनीतिक संदेश दिए.

दरअसल, सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर और उनके साथियों को लेकर अखिलेश ने कहा, महेंद्र राजभर और उनके सभी साथियों का स्वागत करता हूँ. उनकी जो भी राय है, उस पर मिलकर काम करेंगे.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि इनकी पार्टी ने सुहेलदेव की प्रतिमा लखनऊ में मुख्य जगह पर लगाने की मांग की है, जिसे हमने कहा है कि जब सरकार में आएंगे तो रिवर फ्रंट पर लगवाएंगे.

अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि लखनऊ में सुहेलदेव की प्रतिमा रिवर फ्रंट पर लगेगी और वह सोने या अष्टधातु की तलवार लिए होंगे. उन्होंने कहा कि इनका संगठन 2024 की तरह 2027 में भी हमारे साथ होगा.

Akhilesh Yadav

वहीं, अंबेडकर तस्वीर विवाद वाले मामले में SC/ST आयोग की चिट्ठी पर अखिलेश यादव ने कहा कि कर दें कार्रवाई. सपा चीफ अखिलेश ने कहा आज गरीबों और वंचितों को न्याय नहीं मिल रहा. उन्होंने कहा, जैसे पहले फोन करने पर पुलिस और एम्बुलेंस आती थी, वैसे ही हमारी सरकार में अफसर खुद आकर न्याय दिलाएंगे.

‘हमें भी हाउस अरेस्ट कर लीजिए’

Akhilesh Yadav

इसके साथ ही सपा सांसद रामजीलाल सुमन की नजरबंदी पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि हमें भी हाउस अरेस्ट कर लीजिए, सुना है जो टायर फेंका गया वो बुलडोजर का टायर था.

उन्होंने कहा, ये सीधी कानून व्यवस्था की चुनौती है. वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर एयर शो को लेकर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा रात और दिन में फर्क क्या है? लाइट लगा दो, रात में भी उतर जाएगा. ये कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है, यह सपा का ही विजन है.

Also Read: Lucknow News: महिला से लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़, दबोचे गए तीन आरोपी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.