हमें अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है: PM Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि उनकी सरकार के पिछले नौ वर्षों के दौरान भारत की गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में कई प्रयास किए गए हैं।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि उनकी सरकार के पिछले नौ वर्षों के दौरान भारत की गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में कई प्रयास किए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा इससे देश के युवाओं एवं संस्कृति के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ट्वीट किया, हमें अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व है। भारत की गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने और सम्मानित करने के लिए कई प्रयास किए गए हैं, जिससे हमारे युवाओं एवं हमारी संस्कृति के बीच संबंध मजबूत हुए हैं।
PM Modi का ट्वीट
उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में अपनी सरकार की उपलब्धियों पर लेख भी साझा किए।
विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं प्रधानमंत्री
आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की सरकारी यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के साथ पहले से ही मजबूत संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, मोदी की अमेरिका की यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू होगी। यहां वह 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।