हमने चुनौतियों को चुनौती देकर कश्मीर को रेल नेटवर्क से जोड़ा: पीएम मोदी
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे, जो हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उनका पहला दौरा था। कटरा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और राज्य को ‘नए सामर्थ्य’ की ओर अग्रसर बताया।
पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज और आंजी पुल का उद्घाटन किया, साथ ही कटरा से श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रवाना किया। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इतने लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स को गति दी गई और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
उन्होंने हंसते हुए बताया, कल मैंने सीएम उमर अब्दुल्ला का एक बयान देखा, जिसमें उन्होंने कहा कि जब वे 7-8वीं कक्षा में थे तब से इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। अब ये सपना साकार हुआ है। लगता है अब सारे अच्छे काम मुझे ही पूरे करने हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, हमारी सरकार ने हमेशा चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना है। और आज यह पूरा कार्यक्रम भारत की एकता, संकल्प और इच्छाशक्ति का उत्सव है। उन्होंने बताया कि अब कश्मीर घाटी भी देश के रेल नेटवर्क से जुड़ चुकी है, जिससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दूरी अब रेल के जरिये तय की जा सकेगी।
Respected PM Narendra Modi ji flagged off ( Tiranga ) the Vande Bharat Express passing through the Chenab Railway Bridge between Katra and Srinagar.
A moment that makes every Indian proud. 🫡🇮🇳❤️
Namo Namo..🔥❤️#KashmirOnTrack | #ChenabBridge
pic.twitter.com/sb7skMMBX9— Shruti Pandey 🚩 (@Pandeyshruti252) June 6, 2025
चिनाब ब्रिज बना आकर्षण का केंद्र
पीएम मोदी ने बताया कि दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे आर्च ब्रिज- चिनाब ब्रिज, अब न केवल कनेक्टिविटी का माध्यम होगा बल्कि यह टूरिज्म का भी बड़ा केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि एफिल टॉवर से भी ऊंचा यह ब्रिज, आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर की आर्थिक रीढ़ बनेगा।
नई रेल कनेक्टिविटी, नया अवसर
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अखिल भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के प्रयास, यहां के व्यापारियों, उद्योगों और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेंगे। इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त मजबूती मिलेगी।
Also Read: पीएम मोदी ने किया दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चेनाब ब्रिज का उद्घाटन, जानिए इसकी खासियतें

