‘BCCI से नहीं, अब सिर्फ ICC से बात होगी…’, भारत में खेलने से असहज बांग्लादेश
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल से तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद भारत–बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों में तनाव खुलकर सामने आ गया है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा कदम उठाते हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है। साथ ही बांग्लादेशी सरकार ने देश में आईपीएल के प्रसारण पर भी बैन लगा दिया है।
बीसीबी ने इस मुद्दे पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को पत्र लिखते हुए मांग की है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका में आयोजित किया जाए।

बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा कि मौजूदा हालात में बोर्ड भारत दौरे को लेकर सहज नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा,
“हमने इस फैसले से पहले बोर्ड डायरेक्टर्स के साथ दो बैठकों में चर्चा की। मौजूदा स्थिति में हम अपनी टीम को भारत भेजने को लेकर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा चिंता का मुख्य कारण है, जिसके चलते आईसीसी को औपचारिक रूप से अवगत कराया गया है।
“हमने आईसीसी को ईमेल के जरिए अपनी बात रखी है। अब हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं और जल्द बैठक की उम्मीद है,” अमीनुल इस्लाम ने कहा।
बीसीबी अध्यक्ष ने यह भी साफ कर दिया कि टी20 वर्ल्ड कप आईसीसी का आयोजन है, इसलिए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से कोई बातचीत नहीं की जाएगी।
“हम बीसीसीआई से संपर्क में नहीं हैं। आगे का फैसला पूरी तरह आईसीसी के रुख पर निर्भर करेगा,” उन्होंने कहा।
यह विवाद तब और बढ़ा जब बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल टीम से रिलीज कर दिया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले को ‘हालिया घटनाक्रम’ से जोड़ा था।
गौरतलब है कि हाल के महीनों में भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव देखा गया है। अगस्त 2024 में बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने और भारत आने के बाद हालात और बिगड़े। इसके बाद हुए प्रदर्शनों में छात्रों की मौत और अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों की खबरें भी सामने आई थीं।
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने तीन मैच कोलकाता और एक मैच मुंबई में खेलना है। बांग्लादेश ग्रुप-सी में शामिल है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश के ग्रुप मैच-
07 फरवरी: बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता
09 फरवरी: बनाम इटली, कोलकाता
14 फरवरी: बनाम इंग्लैंड, कोलकाता
17 फरवरी: बनाम नेपाल, मुंबई
अब सभी की नजरें आईसीसी के फैसले पर टिकी हैं, जो इस विवाद पर अंतिम रुख तय करेगा।
Also Read: मोहम्मद शमी और मोहम्मद कैफ को चुनाव आयोग का नोटिस, SIR सुनवाई में पेश होने के निर्देश
Get real time updates directly on you device, subscribe now.