शादियों ने दी सोने-चांदी को फिर उड़ान, दमदार तेजी के साथ फिर चमका बाजार

Gold & Sliver Price Today : शादियों का मौसम शुरू होते ही सोना-चांदी एक बार फिर चमक उठा है। बीते 24 घंटों में सोने ने तो 2000 रुपये से ज्यादा की छलांग लगा दी है, जबकि चांदी ने 3500 रुपये तक की तेजी दिखाई है। यह उछाल सीधे तौर पर शादियों के सीजन में गहनों की बढ़ती डिमांड से जुड़ा हुआ है।

क्या है आज का भाव?

मंगलवार सुबह सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,24,147 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह बीते सोमवार के भाव 1,22,087 रुपये से 2060 रुपये की बढ़त है। वहीं, चांदी ने भी 1,54,338 रुपये प्रति किलो का स्तर छू लिया है, जो सोमवार के 1,50,975 रुपये के मुकाबले 3363 रुपये का इजाफा दर्शाता है।

दरअसल, दिवाली के बाद सोना सस्ता होने लगा था, लेकिन अब शादियों का सीजन शुरू होते ही मांग एक बार फिर बढ़ गई है। दशहरा-धनतेरस के बाद गहनों की खरीदारी में आई ठहराव के बाद अब बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।

आगे क्या रहेगी रफ्तार?

बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोना और चांदी की यह चढ़त जारी रह सकती है। उनके मुताबिक, सोना जल्द ही 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है, जबकि चांदी 1,58,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है। ऐसे में निवेशक और खरीदार दोनों की नजरें बाजार पर टिकी हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.