निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, सिद्ध नाथ गुप्ता बने नए बंगाल के DGP, अजय कुमार नंद को मिली कोलकाता पुलिस की कमान

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में हिंसा-मुक्त चुनाव के अपने वादे को निभाने की दिशा में सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आश्वासन के महज 24 घंटे के भीतर ही राज्य के डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत कई शीर्ष अधिकारियों को हटाकर नए चेहरों की नियुक्ति कर दी गई है।

पुलिस विभाग में हुए ये बड़े बदलाव

आयोग ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से तबादलों की सूची जारी की, जिसमें पीयूष पांडे की जगह 1992 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं सुप्रतिम सरकार को हटाकर अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस की कमान सौंपी गई है। नटराजन रमेश बाबू को डीजी (करेक्शनल सर्विसेज) और अजय मुकुंद रानाडे को एडिशनल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है।

मुख्य सचिव और गृह सचिव भी हटाए गए

सिर्फ पुलिस ही नहीं, आयोग ने प्रशासनिक ढांचे में भी बड़ा बदलाव किया है। रविवार रात को ही मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए थे। अब दुष्यंत नरियाला राज्य के नए मुख्य सचिव और संघमित्रा घोष नई गृह सचिव होंगी। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हटाए गए दोनों अधिकारी चुनाव से जुड़े किसी भी काम में शामिल नहीं होंगे।

Also Read: राज्यसभा में गूंजा LPG संकट का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा- जब जनता परेशान है तो सरकार चुप क्यों

Get real time updates directly on you device, subscribe now.