“जिनकी भ्रष्ट बुद्धि हो, उनसे क्या सोचें”, राहुल गांधी के माल शब्द से भड़कीं कंगना रनौत
Sandesh Wahak Digital Desk: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चीन के सीमा विवाद और अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। ट्रेड डील और एपस्टीन फाइल्स को लेकर राहुल गांधी ने संसद परिसर में बयान देते हुए कहा था कि एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है, जिसे अभी तक जारी नहीं किया गया है। उनके इसी बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। जिसे लेकर Kangana Ranaut ने निशाना साधा है।
माल शब्द को लेकर Kangana Ranaut का पलटवार
राहुल गांधी के ‘माल’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी की शब्दावली पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए बयान दिया, वह बेहद आपत्तिजनक है। कंगना रनौत ने कहा कि इन फाइल्स में बच्चियों और महिलाओं के शोषण और मारपीट का जिक्र है, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि इसमें अभी और माल है और इसमें और कबाब है। कंगना ने कहा कि जिस इंसान की इतनी नीच सोच और खराब व भ्रष्ट बुद्धि हो, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।
लोकसभा में भाषण को लेकर हुआ हंगामा
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से मंगलवार को लोकसभा में पूर्व सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे की किताब का जिक्र करने और चीन सीमा विवाद पर उसका संदर्भ देने को लेकर हंगामा हो गया था। इस हंगामे की वजह से राहुल गांधी अपना भाषण नहीं दे सके थे। सोमवार को भी इसी मुद्दे को लेकर वह अपना भाषण नहीं दे पाए थे।
वहीं संसद परिसर से बाहर निकलते हुए राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉम्प्रोमाइज़्ड कर दिया गया है।
एपस्टीन फाइल्स को बताया प्रेशर पॉइंट
राहुल गांधी ने ट्रेड डील के पीछे दबाव होने के सवाल पर कहा कि अडानी के खिलाफ अमेरिका में चल रहा केस असल में पीएम मोदी पर केस है। उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत माल है, जो अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि देश जानना चाहता है कि एपस्टीन फाइल्स में क्या है, लेकिन अमेरिका ने इसे अभी तक जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि पीएम मोदी पर दबाव है और ये दो बड़े प्रेशर पॉइंट हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश को समझना होगा कि पीएम मोदी कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं।
Also Read: Bareilly News: रिश्तों को जोड़ने वाली ‘संजीवनी’ बनी परामर्श केंद्र की टीम, पुलिस और सदस्य सम्मानित

