WhatsApp ला रहा है नया ‘@All’ फीचर, अब एक ही मैसेज से अलर्ट होंगे पूरे ग्रुप के मेंबर!
Sandesh Wahak Digital Desk: WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए लगातार नए और उपयोगी फीचर्स पेश कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रही है जो ग्रुप चैट के अनुभव को और आसान बना देगा। इस नए फीचर का नाम है ‘@All’ या ‘Mention Everyone’ जिसकी मदद से यूज़र्स एक ही बार में पूरे ग्रुप को टैग कर सकेंगे।
क्या है WhatsApp का ‘@All’ फीचर ?
दरअसल यह नया फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for Android (वर्ज़न 2.25.31.9) में देखा गया है और इसे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए Google Play Store के ज़रिए रोलआउट किया जा रहा है। पहले इसे डेवलपमेंट स्टेज में देखा गया था, लेकिन अब यह mention menu में दिखाई देने लगा है। इस फीचर से यूज़र्स पूरे ग्रुप को एक साथ अलर्ट कर सकेंगे, जिससे कोई भी ज़रूरी मैसेज मिस न हो, चाहे किसी मेंबर ने नोटिफिकेशन म्यूट ही क्यों न किया हो।

कैसे करेगा काम नया ‘@All’ फीचर ?
यहां ग्रुप चैट में जब भी कोई यूज़र ‘@all’ टाइप करेगा, तो यह फीचर ग्रुप के सभी सदस्यों को टैग कर देगा, बिना हर एक को अलग-अलग mention किए। यह खास तौर पर बड़े ग्रुप्स, कम्युनिटीज़ और ऑफिस टीम्स के लिए बेहद उपयोगी रहेगा, जहां अक्सर कई संदेश अनदेखे रह जाते हैं। इस फीचर का मकसद है बेहतर ग्रुप कम्युनिकेशन और ज़रूरी मैसेजेज़ की डिलीवरी को आसान बनाना।
किन्हें मिलेगा अधिकार ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटे ग्रुप्स (32 मेंबर्स तक) में हर कोई ‘@all’ का इस्तेमाल कर सकेगा। लेकिन अगर ग्रुप में 32 से ज़्यादा मेंबर हैं, तो केवल ग्रुप एडमिन्स को यह फीचर इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। यह नियम स्पैम और अनचाही नोटिफिकेशन से बचने के लिए बनाया गया है।
मिलेंगे नोटिफिकेशन कंट्रोल्स
WhatsApp इस फीचर के साथ एक नया नोटिफिकेशन कंट्रोल सेटिंग भी लाने की तैयारी में है। इसके तहत यूज़र्स चाहें तो ‘@all’ mention को म्यूट कर सकेंगे। यह विकल्प उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो कई एक्टिव ग्रुप्स का हिस्सा हैं और हर नोटिफिकेशन से परेशान नहीं होना चाहते। दरअसल अभी यह फीचर सिर्फ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में इसे और ज़्यादा यूज़र्स तक पहुंचाने की योजना बना रही है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद यह अपडेट पहले Android और फिर iOS यूज़र्स के लिए स्टेबल वर्ज़न में रोलआउट किया जाएगा।
Also Read: बाल-बाल बचीं मंत्री बेबी रानी मौर्य! कार एक्सीडेंट के बाद भड़कीं, यूपीडा अधिकारियों को लगाई फटकार

