VIDEO: …जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने लगे अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद, जानिए पूरा मामला
Sandesh Wahak Digital Desk: अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को दौरान फफक-फफककर रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सांसद के साथ मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें चुप कराया।
दरअसल अयोध्या में शनिवार सुबह एक दलित युवती का शव आपत्तिजनक हालत में मिला था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
तो वहीं इस पूरे मामले पर सांसद अवधेश प्रसाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनका कहना है कि दलित युवती की नृशंस हत्या की घटना संसद में उठाएंगे और युवती के परिजनों को न्याय दिलवाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार युवती शुक्रवार की शाम से ही लापता थी। उसका शव गांव के बाहर एक नाले के पास मिला था। मौके पर खून से लथपथ कपड़े भी बरामद हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
गौरतलब है कि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर पांच फरवरी को मतदान होना है। यहां से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने मिल्कीपुर से चंद्रभान पासवान को टिकट दिया है। इस सीट पर आठ फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी।
Also Read: Basti News: मां-बेटी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

