VIDEO: …जब मैच के बीच आपस में भिड़े कोहली और केएल राहुल

DC vs RCB IPL 2025: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए RCB बनाम DC के मुकाबले में विराट कोहली और केएल राहुल के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

DC vs RCB

दरअसल, ये तब हुआ जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे. और केएल राहुल विकेट कीपिंग. हालांकि, ऑडियो क्लियर नहीं होने के चलते इस बहस का सटीक कारण तो नहीं पता चल पाया. लेकिन इतना तय है कि कोहली किसी बात को लेकर राहुल से नाराज थे.

आपको बता दें कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया.

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे. दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन केएल राहुल ने ही बनाए, उन्होंने 39 गेंदों में 41 रन बनाए.

इस पिच पर बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ रहा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी लड़खड़ाई और 26 रन पर 3 विकेट खो दिए, लेकिन उसके बाद विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या के बीच 119 रनों की साझेदारी से आरसीबी गेम में लौटी और शानदार जीत दर्ज की.

Also Read: Pahalgam Terror Attack: भारत सरकार का बड़ा फैसला, शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल किया ब्लॉक, देखें लिस्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.