कौन हैं आदित्य अशोक, जो भारत के खिलाफ पहले वनडे में बिखेरेंगे जलवा, दिलचस्प है कहानी
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: न्यूजीलैंड के स्पिनर गेंदबाज आदित्य अशोक पहली बार नेशनल टीम के साथ भारत दौरे पर पहुंचे हैं।
संभावना जताई जा रही है कि वडोदरा में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को मिलने वाली मदद को देखते हुए आदित्य को इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में अहम भूमिका सौंपी जा सकती है।
तमिलनाडु के वेल्लोर में 5 सितंबर 2002 को जन्मे आदित्य अशोक 2006 में अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे। उस समय उनकी उम्र महज चार साल थी।
उन्होंने ऑकलैंड के माउंट अल्बर्ट ग्रामर स्कूल से पढ़ाई की और वहीं से क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। कम उम्र में ही क्रिकेट एकेडमी जॉइन कर उन्होंने स्पिन गेंदबाज के रूप में खुद को निखारा, जिसमें उनकी गुगली खास हथियार मानी जाती है।

आदित्य अशोक को अनुभवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है। भारत दौरे को लेकर वह खासे उत्साहित हैं और विराट कोहली व रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करने को एक बड़ी चुनौती और अवसर मानते हैं।
वडोदरा वनडे में उनके रिश्तेदारों के स्टेडियम में मौजूद रहने की भी संभावना है।
आदित्य 2020 अंडर-19 विश्व कप में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रहे थे, जहां उन्होंने चार पारियों में चार विकेट लिए थे। इसके तीन साल बाद उन्हें सीनियर नेशनल टीम में जगह मिली।
उन्होंने 20 अगस्त 2023 को यूएई के खिलाफ दुबई में टी20 इंटरनेशनल से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। दिसंबर 2023 में उन्होंने वनडे डेब्यू किया। अब तक वह दो वनडे में एक विकेट और एकमात्र टी20 मैच में भी एक विकेट हासिल कर चुके हैं।
घरेलू क्रिकेट में आदित्य अशोक का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 23 फर्स्ट क्लास मैचों में 78 विकेट, 39 लिस्ट-ए मुकाबलों में 52 विकेट और 32 टी20 मैचों में 31 विकेट लिए हैं। टी20 फॉर्मेट में उनका इकॉनमी रेट 7.62 का है।
भारत दौरे से पहले आदित्य अशोक ने चेन्नई सुपर किंग्स की एकेडमी में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें भारतीय परिस्थितियों और अलग-अलग पिचों के बारे में सीखने का मौका मिला।
माना जा रहा है कि यह अनुभव न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ सीरीज में उनके काफी काम आ सकता है।
रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
हेनरी निकोल्स, निक केली, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, जोश क्लार्कसन, क्रिस क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फौल्कस, डेव्हन कॉनवे, मिशेल हे (विकेटकीपर), आदित्य अशोक, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, माइकल राए।
Also Read: मुंबई में BCCI की सीक्रेट मीटिंग, VVS लक्ष्मण और सीनियर ऑफिसर्स दिखे एक साथ
Get real time updates directly on you device, subscribe now.