Asia Cup 2025: टीम इंडिया की जर्सी पर किसका होगा नाम? क्या BCCI को मिल गया Dream11 का रिप्लेसमेंट?
Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होने जा रही है, लेकिन इस बार टीम इंडिया बिना लीड स्पॉन्सर के मैदान में उतर सकती है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अब तक Dream11 का रिप्लेसमेंट नहीं मिला है, जिसका कॉन्ट्रैक्ट हाल ही में रद्द कर दिया गया था।
Dream11 का कॉन्ट्रैक्ट क्यों रद्द हुआ?
Dream11 भारतीय टीम की जर्सी पर प्रमुख स्पॉन्सर के रूप में नजर आता था, लेकिन हाल ही में भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के चलते, इस तरह के प्लेटफॉर्म्स का प्रचार करना अब गैर-कानूनी माना गया है।

इसी कानून के तहत BCCI ने Dream11 के साथ अपनी डील को खत्म कर दिया।
बीसीसीआई को कितना चाहिए नया स्पॉन्सर बनने के लिए?
BCCI के लिए टीम इंडिया का लीड स्पॉन्सर बनना कोई सस्ता सौदा नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक नई कंपनी को यह अधिकार पाने के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
-
द्विपक्षीय सीरीज़ के लिए – BCCI एक मैच का 3.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करता है।
-
आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स के लिए – एक मैच के लिए 1.5 करोड़ रुपये तक की राशि ली जाती है।
बोली प्रक्रिया शुरू, लेकिन फैसला एशिया कप के बाद
BCCI ने 2 सितंबर से नए स्पॉन्सर के लिए बोली प्रक्रिया (Bidding Process) शुरू कर दी है।
इच्छुक कंपनियां 16 सितंबर तक आवेदन जमा कर सकती हैं। ऐसे में यह तय है कि एशिया कप के दौरान टीम इंडिया की जर्सी पर किसी नए लीड स्पॉन्सर का नाम नहीं होगा।
बिना स्पॉन्सर खेलेगी टीम इंडिया?
इस पूरे घटनाक्रम का मतलब यह है कि टीम इंडिया एशिया कप 2025 में नई जर्सी के साथ, लेकिन बिना किसी लीड ब्रांड लोगो के खेल सकती है।
इससे पहले ऐसी स्थिति कम ही देखने को मिली है जब टीम इंडिया की जर्सी किसी बड़े ब्रांड से जुड़ी न हो।

