नीरज चोपड़ा ने क्यों दिया इंडियन आर्मी में अपने पद से इस्तीफा? जानें वजह

Sports News: स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पिछले दिनों से लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. दरअसल, नीरज चोपड़ा ने एक टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को भारत बुलाया था.

Neeraj Chopra

पहलगाम हमले के बाद उनके इस फैसले की आलोचना होने लगी. इस पर खुद नीरज चोपड़ा का बयान आया था. उन्होंने कहा था कि उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है. अब नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है.

दरअसल, टोक्यो में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा 9 सालों से भारतीय सेना से जुड़े हुए हैं. भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स का हिस्सा नीरज को करीब 2 साल पहले सूबेदार मेजर कि रैंक पर प्रमोट किया गया था. वह पहले सूबेदार के पद पर थे.

टेरिटोरियल आर्मी में मिली रैंक

Neeraj Chopra

साल 2016 से इंडियन आर्मी में शामिल रहे नीरज को हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. दरअसल, नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद (ऑनररी) रैंक से सम्मानित किया गया है. बीते 9 मई को राष्ट्रपति की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया कि उनकी ये रैंक 16 अप्रैल 2025 से ही लागू मानी जाएगी.

नीरज चोपड़ा ने क्यों दिया इस्तीफा?

Neeraj Chopra

अब ऐसी में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि उन्हें इस्तीफा क्यों देना पड़ा? दरअसल, सेना या अन्य सरकारी सेवाओं में एक साथ 2 अलग-अलग पदों पर नहीं रहा जा सकता.

इसीलिए उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में ऑनररी लेफ्टिनेंट कर्नल का पद लेने से पहले सेना में सूबेदार मेजर के पद से इस्तीफा देना पड़ा. टोक्यो में गोल्ड जीतने के बाद नीरज को सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल मिला और उन्हें सूबेदार की रैंक पर प्रमोट किया गया.

24 दिसंबर 1997 को जन्मे नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रोअर हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर इतिहास रचा था.
उन्होंने गोल्ड जीता था. आपको बता दें कि वह अभिनव बिंद्रा के बाद विश्व चैंपियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे.

Also Read: Virat Kohli Retirement: नहीं माने कोहली… इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर किया रिटायरमेंट का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.