‘ऐसी स्थिति पैदा क्यों होने दी?’ इंडिगो संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट की केंद्र को फटकार
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार (10 दिसंबर 2025) को इंडिगो एयरलाइंस से जुड़े संकट के कारण हवाई किराए में हुई भारी वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि जब अन्य एयरलाइंस ने किराए को असामान्य रूप से बढ़ा दिया, तो सरकार ने हस्तक्षेप क्यों नहीं किया।
हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणियां
हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निम्नलिखित गंभीर सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने सरकार से सीधे पूछा, “आप क्या कर रहे थे, ऐसी स्थिति पैदा क्यों होने दी?” कोर्ट ने पूछा कि केंद्र सरकार ने अन्य एयरलाइंस को किराए में ₹39,000 से ₹40,000 तक की भारी वृद्धि करने की छूट कैसे दे दी। फटकार लगाते हुए कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की, “आप इतने समय से क्या कर रहे थे।”
कोर्ट ने संकेत दिया कि सरकार ने हवाई किराए को नियंत्रण में रखने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए समय पर आवश्यक कदम नहीं उठाए।
Also Read: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर चलती ट्रेन से गिरफ्तार, देवरिया के धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई

