बच्चों में क्यों होती है Protein Deficiency, जानिए इसके लक्षण और जरूरी पोषण

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती हैं। जैसे बड़ों में प्रोटीन की कमी होती है, वैसे ही बच्चों में भी इसकी कमी देखी जा सकती है। कई बार बच्चों में इसके शुरुआती लक्षण आसानी से समझ में नहीं आते। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की डाइट और विकास पर ध्यान देना बेहद जरूरी है ताकि Protein Deficiency in Children जैसी समस्या से बचा जा सके।

बढ़ते बच्चों के लिए क्यों जरूरी है प्रोटीन

बढ़ते बच्चों के शरीर के विकास के लिए प्रोटीन एक अहम भूमिका निभाता है। इसकी मदद से शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है और मांसपेशियों का विकास होता है। प्रोटीन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है। अगर बच्चों के शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो उनके विकास और स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

प्रोटीन की कमी से दिखने वाले लक्षण

अगर किसी बच्चे के शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है तो उसकी मांसपेशियों का विकास ठीक तरह से नहीं हो पाता। ऐसे बच्चों का वजन सामान्य बच्चों की तुलना में कम हो सकता है और उनकी लंबाई भी सही तरीके से नहीं बढ़ती। प्रोटीन की कमी से बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे वे बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा कम उम्र में त्वचा खराब होने लगती है और बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है। कई बार बच्चा जल्दी थक जाता है और शरीर में कमजोरी महसूस करने लगता है।

बच्चों में प्रोटीन की कमी के कारण

दरअसल बच्चों में प्रोटीन की कमी का सबसे बड़ा कारण उनकी डाइट का संतुलित न होना है। अगर बच्चों को हरी सब्जियां, दालें या फल पर्याप्त मात्रा में नहीं दिए जाते तो उनके शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है। कई बार माता-पिता बच्चों के खाने की आदतों पर ध्यान नहीं देते, जिससे पोषण की कमी होने लगती है। यह स्थिति किसी भी बच्चे के साथ हो सकती है अगर उसकी डाइट संतुलित न हो।

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें

बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए उनकी डाइट में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करना जरूरी है। बच्चों को दूध, दही और दालें नियमित रूप से दी जा सकती हैं। अगर बच्चा नॉन-वेज खाता है तो उसे चिकन और मछली भी खिलाई जा सकती है। डॉ हिमांशु के अनुसार 1 से 3 साल तक के बच्चों को प्रतिदिन लगभग 13 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। 4 से 8 साल के बच्चों के लिए यह मात्रा लगभग 19 से 20 ग्राम होती है, जबकि 9 से 13 साल के बच्चों को रोजाना करीब 34 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। संतुलित आहार से बच्चों के शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और उनका विकास बेहतर तरीके से हो पाता है।

 

Also Read: क्या हर व्यक्ति के लिए जरूरी है 8 Hours Sleep, जानिए नींद से जुड़ी ये अहम बातें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.