सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है Brain Stroke का खतरा?

Sandesh Wahak Digital Desk: ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) एक बेहद खतरनाक बीमारी है और अगर समय पर इलाज न मिले तो यह मरीज की जान तक ले सकता है। सर्दियों और शीतलहर के दौरान स्ट्रोक (Brain Stroke) का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। वैसे तो यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन कुछ लोगों में इसका जोखिम ज्यादा रहता है, इसलिए इस मौसम में खास सतर्कता जरूरी मानी जाती है।

किन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत?

दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग के पूर्व एचओडी डॉ दलजीत सिंह बताते हैं कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और धूम्रपान करने वाले लोगों में स्ट्रोक (Brain Stroke) का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में अधिक रहता है। इसके अलावा जिन लोगों की उम्र 60 साल से अधिक होती है, उन्हें भी इस मौसम में खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।

डॉ दलजीत सिंह के अनुसार ठंड के मौसम में शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हार्ट पर दबाव बढ़ने लगता है। इस स्थिति में शरीर में ब्लड क्लॉट बनने का खतरा रहता है। अगर यह क्लॉट दिमाग में बन जाता है तो ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) हो सकता है। दरअसल स्ट्रोक दो प्रकार का होता है और दोनों ही खतरनाक होते हैं, इसलिए समय पर इलाज और अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी होता है।

सर्दियों में किन गलतियों से बचना जरूरी?

सर्दियों में अचानक ठंड में बाहर निकलना स्ट्रोक (Brain Stroke) का खतरा बढ़ा सकता है। बाहर जाने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग करना और गर्म कपड़े पहनना जरूरी माना जाता है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने देना भी बहुत जरूरी है और दिन में कम से कम सात से आठ गिलास पानी पीना चाहिए। खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है और ज्यादा नमक तथा हाई फैट वाला भोजन करने से बचना चाहिए, क्योंकि अधिक नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है और यह स्ट्रोक (Brain Stroke) का कारण बन सकता है।

Brain Stroke के प्रमुख लक्षण

ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) के दौरान व्यक्ति को धुंधला दिखाई देना शुरू हो सकता है, चक्कर आ सकता है, सिर में तेज दर्द बना रह सकता है, चलने फिरने में परेशानी हो सकती है और बोलने में दिक्कत महसूस हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना जरूरी होता है, क्योंकि समय पर इलाज ही मरीज की जान बचा सकता है।

 

Also Read: मायावती का जन्मदिन पर मास्टरस्ट्रोक, 2027 के लिए ब्राह्मण-क्षत्रिय कार्ड खेला, सपा के PDA को बताया छलावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.