सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है यूरिक एसिड, इन आसान घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

Sandesh Wahak Digital Desk: सर्दियों के मौसम में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी बढ़ने लगती हैं। इन्हीं में से एक है शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) का बढ़ना। सामान्य रूप से यह शरीर का नेचुरल पदार्थ है, लेकिन जब इसका स्तर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है तो यह कई समस्याओं को जन्म देता है। जिनमें, जोड़ों में दर्द, सूजन, चलने-फिरने में दिक्कत और हाथ-पैर की अंगुलियों में असहनीय दर्द तक शामिल है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है। इसीलिए जरूरी है कि दवा शुरू करने से पहले कुछ आसान, सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय अपनाए जाएं, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखते हैं और यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

1. सर्दियों में खट्टे फल खाएं

यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने का सबसे आसान तरीका है अपनी डाइट में खट्टे फलों को शामिल करना। संतरा, नींबू, अमरूद, कीवी जैसे फल विटामिन–C से भरपूर होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने और यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने में मददगार हैं। रोजाना इनका सेवन नाश्ते में या खाने के बाद किया जा सकता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना भी शरीर से यूरिक एसिड बाहर निकालने में मदद करता है।

2. योगा और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज

सर्दियों में अक्सर लोग घर में रहते हैं और फिजिकल एक्टिविटी कम कर देते हैं। इसकी वजह से वजन बढ़ता है और यूरिक एसिड का स्तर भी ऊपर चला जाता है। इससे बचने के लिए रोजाना 30–40 मिनट किसी भी तरह की हल्की एक्सरसाइज, जैसे- वॉकिंग, साइकलिंग, स्ट्रेचिंग या योगा ज़रूर करें। नियमित एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है और यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने में सहायक होती है।

Uric Acid

3. पानी की मात्रा बढ़ाएं

ठंड में प्यास कम लगती है, इसलिए लोग पानी कम पीते हैं, लेकिन यह आदत यूरिक एसिड बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बनती है। पानी कम होने पर यूरिक एसिड शरीर में जमा होने लगता है और इससे जोड़ों में दर्द व सूजन बढ़ती है। जिसके लिए जरुरी है कि, रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। सुबह नींबू पानी पीना भी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और यूरिक एसिड बाहर निकालने में मदद करता है।

4. जिंजर टी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

सर्दियों में चाय पीना लगभग सभी को पसंद होता है। अगर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो दिन में दो बार अदरक वाली चाय पिएं। अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द, सूजन और stiffness को कम करते हैं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकता है।

5. लाइफस्टाइल में करें छोटे-छोटे बदलाव

यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल का ध्यान रखना जरूरी है। पर्याप्त नींद लें, तनाव को कम करें और फिजिकल एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। ज्यादा ऑयली, मीठे और भारी खाने से बचें, क्योंकि ये भी यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं।

 

Also Read: UP STF ने पकड़ा मिलावटी तेल का रैकेट: 8000 लीटर तेल जब्त, 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.