Barabanki News: मातम में बदली शादी की सालगिरह की खुशियां, सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति व बेटी घायल

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है। गुरुवार को लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर छदवल गाँव के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के शिकार युवा दंपति अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए अपनी दो साल की मासूम बेटी के साथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जा रहे थे। इस भयानक घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

डंपर का पहिया गुजरने से मौके पर मौत

क्षेत्र के पक्खा का पुरवा मजरा सनौली निवासी राजेश कुमार वर्मा आपूर्ति विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को शादी की सालगिरह होने के कारण वह अपनी पत्नी रोली (24) और दो वर्षीय बेटी रीति के साथ बाइक से अंबौर स्थित माँ ज्वालामुखी देवी के दर्शन के लिए निकले थे। जैसे ही वे छदवल के पास हाईवे पर पहुँचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे बैठी रोली उछलकर सड़क पर जा गिरी और उसी समय डंपर का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोटरसाइकिल चला रहे राजेश और उनकी मासूम बेटी रीति भी सड़क के दूसरी ओर जा गिरे और घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही जैदपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Also Read: देश की सबसे बड़ी GST चोरी का खुलासा, यूपी में 989 करोड़ का घोटाला, ऐसे खुला राज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.