ACC Asia Cup 2025: क्या भारत से छिनेगी एशिया कप 2025 की मेजबानी? पाकिस्तान है वजह

Asia Cup 2025: ACC एशिया कप 2025 का मेजबान देश भारत है. सितम्बर महीने में टूर्नामेंट (ACC Asia Cup 2025) का आयोजन होना है. इसमें कुल 8 टीमें खेलेंगी.

ACC Asia Cup 2025

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं. दोनों के बीच टूर्नामेंट में 3 मैच खेले जा सकते हैं. हालांकि, इन मुकाबलों का आनंद भारतीय फैंस भारत के स्टेडियम में मिस करेंगे.

एक रिपोर्ट के अनुसार, एसीसी एशिया कप 2025 का मेजबान भारत ही रहेगा लेकिन टूर्नामेंट के मैच भारत से बाहर होंगे. दोनों देशों के बीच राजनैतिक रिश्ते अच्छे नहीं है, दोनों एक दूसरे के देश में जाकर क्रिकेट नहीं खेलना चाहता. रिपोर्ट के अनुसार एसीसी (एशियाई क्रिकेट काउंसिल) इस आयोजन को किसी तटस्थ स्थान पर आयोजित करने का विचार कर रहा है.

श्रीलंका या यूएई में हो सकता है आयोजन

ACC Asia Cup 2025

रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 के मैच यूएई या श्रीलंका में हो सकते हैं. हालांकि, इसका मेजबान भारत ही बना रहेगा. लेकिन भारत पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जो कुछ हुआ. उसके बाद एशिया कप के लिए न्यूट्रल वेन्यू की तालाश की जा रही है.

भारत-पाक के बीच एशिया कप 2025 में 3 मैच संभव

ACC Asia Cup 2025

आपको बता दें कि एशिया कप में कुल 8 टीमें खेलेंगी. 4-4 टीमों के 2 ग्रुप विभाजित किए गए हैं. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं. दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का एक मैच तय है. इसके बाद सुपर 4 में भी दोनों के बीच भिड़ंत हो सकती है. अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंची तो भारत पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला भी देखने को मिल सकता है.

वहीं, एशिया कप 2025 के फॉर्मेट की बात करें तो ये टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसमें कुल 8 टीमें होंगी. भारत के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका, हांगकांग, ओमान और यूएई की टीमें होंगी. ग्रुप स्टेज में 4-4 टीमें होंगी. ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 4 में क्वालीफाई करेंगी.

Also Read: लक्ष्य सेन की बढ़ीं मुश्किलें, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश, क्या है पूरा मामला?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.