GST on Mobile Phones : क्या GST में कटौती से सस्ते हो जायेंगे मोबाइल फोन ?

GST on Mobile Phones : जीएसटी काउंसिल की बैठक में सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में तहलका मचा दिया है। 3 सितंबर को हुई इस बैठक में टीवी, एसी, डिशवॉशर और प्रोजेक्टर जैसे बड़े आइटम्स पर से 28% के भारी-भरकम टैक्स को हटाकर उसे घटाकर महज़ 18% कर दिया गया है। यानी अब इन चीज़ों की कीमतों में काफी गिरावट आने वाली है।

लेकिन, यहाँ सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इसका फायदा स्मार्टफोन खरीदने वालों को भी मिलेगा? क्या अब मोबाइल फोन भी सस्ते होंगे ? दुर्भाग्य से, इसका जवाब है ‘नहीं’।

GST on Mobile Phones : क्या GST में कटौती से सस्ते हो जायेंगे मोबाइल फोन ?

पहले जितना टैक्स देना था, उतना ही देना होगा

सरकार ने अपने इस बड़े फैसले में मोबाइल फोन को शामिल नहीं किया है। मोबाइल फोन पहले की तरह ही 18% के जीएसटी स्लैब में ही रहेंगे। इसका मतलब साफ है कि नया फोन खरीदते वक्त आपको पहले जितना टैक्स देना था, उतना ही देना होगा। आपको नए जीएसटी रिफॉर्म का कोई ख़ास फायदा नहीं मिलने वाला।

दरअसल, सरकार ने जीएसटी की पूरी स्ट्रक्चर को ही बदल दिया है। पहले चार टैक्स स्लैब हुआ करते थे, अब उन्हें घटाकर सिर्फ दो कर दिया गया है। साथ ही, लग्जरी आइटम्स के लिए एक नया 40% का स्लैब भी बनाया गया है। पुराने 12% और 28% वाले स्लैब को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है और जो products इनमें आते थे, उन्हें अब 5% और 18% वाले स्लैब में शिफ्ट कर दिया गया है।

चूंकि मोबाइल फोन पहले से ही 18% वाले स्लैब में है, इसलिए उस पर कोई राहत नहीं मिली। बल्कि, कुछ समय पहले तक यह अफवाह थी कि फोन्स को 12% के स्लैब में शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन अब तो 12% का स्लैब ही ख़त्म हो गया है। यहाँ तक कि अगर आप अपने फोन की रिपेयरिंग करवाते हैं, तो उस पर भी आपको 18% का ही टैक्स देना होगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.