‘आतंकियों के मददगारों को नहीं छोड़ेंगे’, PM मोदी बोले- सीमा पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में…
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 38 वर्षों के बाद, अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है। उनकी इस यात्रा से, न केवल भारत-अंगोला संबंधों को नई दिशा और गति मिल रही है, बल्कि भारत और अफ्रीका साझेदारी को भी बल मिल रहा है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद के मददगारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा हम आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन देने के लिए हम अंगोला का धन्यवाद करते हैं।
पीएम मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति लौरेंको और अंगोला की संवेदनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
अंगोला को मदद का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 200 मिलियन डॉलर की डिफेन्स क्रेडिट लाइन को स्वीकृति दी गई है। रक्षा प्लेटफॉर्म्स के repair और overhaul और सप्लाई पर भी बात हुई है। अंगोला की सशस्त्र सेनाओं की ट्रेनिंग में सहयोग करने में हमें खुशी होगी। इस द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
Also Read: मणिपुर आज भी पीड़ा में…राजनीतिक खेल जारी, कांग्रेस का मोदी-शाह पर करारा वार

