युवाओं को AI, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन में तैयार करेंगे: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Sandesh Wahak Digital Desk: विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश की भूमिका सुनिश्चित करने हेतु शुक्रवार को लखनऊ के योजना भवन में ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ विजन डॉक्यूमेंट पर राज्य स्तरीय विचार मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा प्राविधिक शिक्षा विभागों के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को रेखांकित किया।

युवाओं को ग्लोबल लीडर बनाने का संकल्प

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजना युवाओं को भविष्य के अत्याधुनिक उद्योगों के लिए प्रशिक्षित कर उन्हें वैश्विक लीडर बनाना है। युवाओं को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ड्रोन जैसे ‘न्यू एज कोर्स’ के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। ITI (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) को अपग्रेड कर नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, ताकि प्रशिक्षार्थी केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि एम्प्लॉयर (नियोक्ता) बन सकें। यह पहल भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में योगदान देगी और प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाएगी।

इंडस्ट्री 4.0 के तहत ITI और पॉलीटेक्निक का अपग्रेडेशन

कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों ने शिक्षण संस्थानों को इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप ढालने की रणनीति पर प्रकाश डाला।

प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम (कौशल विकास) ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजीज (TTL) के साथ 212 ITI को अपग्रेड करने के लिए MoU (समझौते) किए गए हैं। प्रतिवर्ष ITI से 7 लाख और कौशल विकास मिशन से 70 हजार युवा प्रशिक्षित हो रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण (प्राविधिक शिक्षा) ने कहा कि पॉलीटेक्निक में भी TTL के सहयोग से 121 संस्थानों में इंडस्ट्री 4.0 के तहत छात्रों को तैयार किया जा रहा है। naukri.com के साथ MoU करके प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने जोर देकर कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है और इस बड़े कार्य में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ITI, कौशल विकास और पॉलीटेक्निक को विकसित उत्तर प्रदेश की नींव बताया, जो राज्य को वैश्विक मंच पर स्थापित करेंगे।

एक अन्य सलाहकार जे.एन. सिंह ने ITI-पॉलीटेक्निक की एफिलिएशन प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया, ताकि अधिक युवा शीघ्रता से कौशल हासिल कर सकें।

Also Read: लखनऊ: LDA बेचेगा शहर के सबसे महंगे प्लॉट, 15 दिसंबर से शुरु होगी ई-नीलामी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.