Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी IPL 2026 के आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है.
28 मार्च को ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी.
इस सीजन में फैंस एक बार फिर Indian Premier League के कुछ सबसे बड़े सितारों को खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन साथ ही यह चर्चा भी तेज है कि IPL 2026 कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के लिए बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन साबित हो सकता है.
MS Dhoni (Chennai Super Kings)

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल एमएस धोनी 5 बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिला चुके हैं. हालांकि अब वह कप्तान नहीं हैं, लेकिन पिछले सीजन में जरूरत पड़ने पर उन्होंने टीम की कमान संभाली थी.
धोनी फिलहाल सिर्फ आईपीएल में ही सक्रिय हैं और माना जा रहा है कि IPL 2026 उनका आखिरी सीजन हो सकता है.
धोनी अब तक आईपीएल में 278 मैच खेलकर 5439 रन बना चुके हैं. CSK द्वारा संजू सैमसन को टीम में शामिल किए जाने के बाद उत्तराधिकारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.
Ajinkya Rahane (Kolkata Knight Riders)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के लिए अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाए रखा है. हालांकि 37 वर्षीय रहाणे के लिए यह सीजन बेहद अहम माना जा रहा है.
अगर बतौर बल्लेबाज उनका प्रदर्शन कमजोर रहा, तो फ्रेंचाइज़ी उन्हें रिलीज कर सकती है. ऐसे में यह उनके आईपीएल करियर का आखिरी पड़ाव भी बन सकता है. रहाणे ने आईपीएल में 198 मैचों में 5032 रन बनाए हैं.
Ishant Sharma (Gujarat Titans)

37 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के लिए भी IPL 2026 निर्णायक माना जा रहा है. पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के लिए उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था.
7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट और 11 से ज्यादा की इकॉनमी ने सवाल खड़े किए थे. अगर इस सीजन में भी वह प्रभाव नहीं छोड़ पाए, तो यह उनका आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है.
Marcus Stoinis (Punjab Kings)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, लेकिन पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है.
36 वर्षीय स्टोइनिस अब तक आईपीएल में 109 मैचों में 2026 रन और 44 विकेट ले चुके हैं.
अगर IPL 2026 में उनका योगदान उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, तो फ्रेंचाइज़ी उन्हें रिलीज कर सकती है और यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन बन सकता है.
फैंस की निगाहें टिकीं
IPL 2026 न सिर्फ खिताबी जंग के लिहाज से अहम है, बल्कि कई सीनियर खिलाड़ियों के करियर के भविष्य को लेकर भी बड़ा सीजन माना जा रहा है.
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ये दिग्गज एक और साल खेलेंगे या फिर IPL 2026 के साथ ही अपने शानदार सफर को अलविदा कह देंगे.
Also Read: KKR को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 से बाहर हुए हर्षित राणा

