यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र कल से: वंदे मातरम पर विशेष चर्चा की तैयारी, आज सर्वदलीय बैठक

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुक्रवार (19 दिसंबर) से शुरू होने जा रहा है। सत्र के सुचारू संचालन और विधायी कार्यों की रूपरेखा तय करने के लिए आज (गुरुवार) राजधानी में बैठकों का दौर जारी रहेगा। इस बार सदन में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष चर्चा कराए जाने की संभावना है।

आज की महत्वपूर्ण बैठकें

कार्यमंत्रणा समिति (सुबह 11:30 बजे) विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में यह बैठक शुरु होगी। जिसमें सत्र के एजेंडे और ‘वंदे मातरम’ पर विशेष चर्चा के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगेगी।

इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक दोपहर 12:30 बजे बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। अध्यक्ष सभी दलों से सदन की गरिमा बनाए रखने और कार्यवाही में सहयोग की अपील करेंगे।

‘वंदे मातरम’ पर विशेष मंथन

सूत्रों के अनुसार, सरकार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सदन में एक विशेष चर्चा सत्र आयोजित करना चाहती है। कार्यमंत्रणा समिति में सहमति बनने के बाद इसकी तिथि घोषित की जाएगी।

भाजपा और उसके सहयोगी दलों (RLD, सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल-एस) की संयुक्त विधानमंडल दल की बैठक 21 दिसंबर को शाम 6 बजे लोकभवन में आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों और विधायकों को विपक्ष के हमलों का जवाब देने और सरकार की उपलब्धियों को मजबूती से रखने का मंत्र देंगे।

Also Read: पूर्व DGP डॉ. प्रशांत कुमार बने यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष, शिक्षक भर्तियों में पारदर्शिता पर रहेगा जोर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.