वाराणसी में महिला सशक्तिकरण बाइक रैली का आयोजन, पुलिस कमिश्नर ने किया शुभारंभ

Varanasi News: रविवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बैलून और हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर जगतगंज, लहुराबीर चौराहा, चेतगंज, गोदौलिया, बांस फाटक, चौक, मैदागिन होते हुए कोतवाली जोन कार्यालय पर समाप्त हुई। कुल 6 किलोमीटर की दूरी तय की गई।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि अब हर परिसर में महिला शक्ति केंद्र बनाए जाएंगे और इसके लिए अलग कमरा निर्धारित किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र में महिला दरोग़ा की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शारदीय नवरात्र के दौरान महिला शक्ति केंद्र मंदिरों में भी सक्रिय रहेंगे और महिलाओं की समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाएगा।

रैली में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीआईजी शिव हरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल, काशी जोन प्रभारी सरवरण टी सहित पुलिस विभाग के दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाना बताया गया।

Also Read: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.