Noida: वृद्धाश्रम में बंधी मिलीं महिलाएं व गंदगी से सने कपड़े, प्रशासन ने आश्रम किया सील

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-55 स्थित एक वृद्धाश्रम में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, नोएडा पुलिस और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त छापेमारी में यहां से बंधी हुई बुजुर्ग महिला, मल-मूत्र से सने कपड़े, और तहखाने जैसे बंद कमरों में कैद बुजुर्ग मिले। स्थिति इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए। प्रशासन ने सभी बुजुर्गों को बाहर निकालकर वृद्धा आश्रम को सील कर दिया है। साथ ही इन बुजुर्गों को सरकारी वृद्धाश्रम में शिफ्ट करने की प्रक्रिया की जा रही है।

ऐसे हुआ खुलासा

राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बताया कि उन्हें एक वीडियो मिला था, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को हाथ बांधकर कमरे में बंद दिखाया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग को भेजा गया। वहीं से कार्रवाई के निर्देश जारी हुए।

छापेमारी में क्या मिला

एक बुजुर्ग महिला बंधी हुई मिली। कई बुजुर्ग पुरुष बिना कपड़ों के पाए गए। महिला बुजुर्गों के कपड़े गंदगी और मल-मूत्र से सने हुए थे। तहखाने जैसे कमरों में रखा गया था बुजुर्गों को। कोई स्टाफ मौजूद नहीं, बुजुर्ग खुद अपनी देखभाल कर रहे थे। भराला ने बताया कि वहां कुल 39 बुजुर्गों को रेस्क्यू किया गया है और सभी को सरकारी वृद्धाश्रम में 2-3 दिनों के भीतर स्थानांतरित किया जाएगा।

Also Read: Lucknow News: शहद बेचने की आड़ में अवैध हथियारों का खेल, पकड़ा गया बुजुर्ग तस्कर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.