Lucknow News: अवंति बाई और क्वीन मैरी अस्पताल पहुंचीं महिला आयोग की अध्यक्ष, मरीजों से जाना हाल

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने बुधवार को लखनऊ के महिला अस्पतालों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने पहले अवंति बाई महिला अस्पताल और फिर KGMU के क्वीन मैरी अस्पताल का दौरा कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

सुबह करीब 11:30 बजे, बबिता चौहान अवंति बाई अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने ओपीडी से लेकर ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम और किचन तक का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बात कर पूछा कि क्या सुबह डॉक्टर राउंड लेने आए थे। मरीजों ने जवाब दिया कि डॉक्टर आए थे और उन्होंने कोई परेशानी नहीं बताई।

किचन में खाने की गुणवत्ता जांची

अध्यक्ष ने किचन में काम कर रही महिला कर्मचारियों से खाने के बारे में पूछा। जब उन्हें बताया गया कि आज खाने में आलू-लौकी की सब्जी बनी है और करीब 160 से 170 मरीजों के लिए खाना बनता है, तो उन्होंने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। इसके बाद, वे KGMU के क्वीन मैरी अस्पताल के लिए रवाना हो गईं, जहां उन्होंने प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। इस निरीक्षण का मकसद अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना था।

Also Read: Unnao News: 90 लाख का पुष्टाहार प्लांट एक हफ्ते से बंद, 435 आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण वितरण ठप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.