Women’s World Cup 2025: प्राइज मनी का ऐलान, 2022 की तुलना में चार गुना बढ़ी इनामी राशि

Sandesh Wahak Digital Desk: 30 सितंबर से भारत में शुरू हो रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने सोमवार को प्राइज मनी का ऐलान कर दिया।

इस बार विजेता टीम पर जमकर पैसों की बारिश होगी। आईसीसी ने बताया कि वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39.4 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।

यह इनामी राशि 2022 के महिला वर्ल्ड कप की तुलना में चार गुना ज्यादा है। बता दें कि 2022 का वर्ल्ड कप खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था।

Women's World Cup 2025

कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन डॉलर

आईसीसी ने इस बार टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन डॉलर तय की है। यह 2022 महिला वर्ल्ड कप (3.5 मिलियन डॉलर) से 297% ज्यादा है। खास बात यह है कि यह राशि 2023 मेंस वनडे वर्ल्ड कप (10 मिलियन डॉलर) से भी अधिक है।

किस टीम को कितनी प्राइज मनी?

विजेता टीम – 4.48 मिलियन डॉलर (39.4 करोड़ रुपये)
रनर अप टीम – 2.24 मिलियन डॉलर (19.71 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनल हारने वाली टीमें – 1.12 मिलियन डॉलर (9.8 करोड़ रुपये)
ग्रुप स्टेज में हर जीत पर – 34, 314 डॉलर (30.19 लाख रुपये)
5वें और 6वें स्थान की टीमों को – 700,000 डॉलर (6.16 करोड़ रुपये)
7वें और 8वें स्थान की टीमों को – 280,000 डॉलर (2.46 करोड़ रुपये)
भाग लेने वाली सभी टीमों को – 250,000 डॉलर (2.20 करोड़ रुपये)

जय शाह का बड़ा बयान

प्राइज मनी का ऐलान करते हुए ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा – ‘यह महिला क्रिकेट की जर्नी में एक बड़ा माइलस्टोन है। प्राइज मनी में यह चार गुना वृद्धि ऐतिहासिक है और इससे साफ है कि महिला क्रिकेट की लंबी अवधि की वृद्धि के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संदेश स्पष्ट है कि महिला क्रिकेटरों को यह भरोसा होना चाहिए कि अगर वे इसे पेशेवर तौर पर चुनती हैं, तो उन्हें पुरुषों के समान सम्मान और अवसर मिलेंगे।’

Also Read: Lucknow News: सीएम आवास के बाहर महिला का आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.