सुरक्षा में भारी चूक, इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़
Women’s World Cup 2025 : महिला विश्व कप 2025 के दौरान इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। होल्कर स्टेडियम में शनिवार को होने वाले ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले यह घटना सामने आई है। आरोप है कि एक बाइक सवार ने ऑस्ट्रेलिया की दो महिला खिलाड़ियों के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की। पुलिस ने आजाद नगर निवासी अकील को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
घटना की जानकारी मिलने पर पता चला कि ऑस्ट्रेलियाई टीम रेडिसन होटल में ठहरी हुई है। होटल के पास एक कैफे से वापस लौटते समय दोनों खिलाड़ी पैदल जा रही थीं कि अचानक बाइक सवार अकील ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर मौजूद एक शख्स ने बाइक का नंबर नोट किया, जबकि एक कार सवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा प्रबंधक डैनी सिमंस ने गुरुवार शाम को एमआईजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। रोड पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस शिकायत की जांच हुई और आरोपी को छेड़छाड़, गलत तरीके से छूने और पीछा करने का दोषी पाया गया।

आज साउथ अफ्रीका के साथ होगा आखिरी लीग मैच
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम टूर्नामेंट में अभी तक अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। शनिवार यानी आज इंदौर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसका आखिरी लीग मैच है। इस मैच के बाद तय होगा कि ऑस्ट्रेलिया भारत या इंग्लैंड में से किसके साथ सेमीफाइनल खेलेगा।
अगर इस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीता तो 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में भारत से सेमीफाइनल खेलेगा। अगर हारा तो 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल में उसकी इंग्लैंड से भिड़ंत होगी।

